boltBREAKING NEWS

खुले नालें में गौवंश के गिरने से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने लगाया जाम

खुले नालें में गौवंश के गिरने से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने लगाया जाम


चित्तौड़गढ़। शहर में बूंदी मार्ग पर मंगलवार को खुले नाले में गौवंश के गिरने से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने जाम लगा दिया। यहां एक नाला लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है। जिसमें आए दिन गोवंश गिर रहे हैं, जिससे परेशान होकर नाडोलिया बस्ती के लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। मंगलवार सुबह भी नाले में गोवंश गिर गए थे, जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में जेसीबी भी बुलवानी पड़ी। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना देने के साथ ही नगर परिषद को भी अवगत कराया है। जानकारी में सामने आया कि शहर में कोटा बायपास मार्ग पर नाडोलिया के यहां एक नाला लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है, जिसमें आए दिन गोवंश गिर रहे हैं, जिन्हे क्षेत्र के लोग ही निकालते हैं। कोई मदद के लिए भी आगे नहीं आता है। जहां मंगलवार सुबह लोगों ने देखा कि नाले में गोवंश गिरे हुए थे। जिसको निकालने के काफी प्रयास हुए लेकिन क्षेत्रवासी सफल नहीं हो पाए। आए दिन गोवंश गिरने की समस्या से परेशान होकर इसके समाधान की मांग को लेकर लोगों ने मुख्य मार्ग पर ही जाम लगा दिया। इससे मुख्य सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सुबह अपने गंतव्य पर जाने वाले लोगों के साथ ही विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में जेसीबी मंगवा कर गोवंश को बाहर निकला गया। क्षेत्र के लोगों में आक्रोश था कि आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। पहले भी नगर परिषद प्रशासन को अवगत कराया जा चुका था लेकिन इन खुले नालें को बंद नहीं किया गया है। कई बार छोटे बच्चों के भी यहां खेलते हुए नाले में गिरने की संभावना बनी रहती है। क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्या से शीघ्र निजात दिलाने की मांग रखी।
 

खुले नालें में गौवंश के गिरने से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने लगाया जाम